श्री राम पूजा के स्तोत्र व भजन - Sri Rama Worship Hymns & Bhajans


प्रतिदिन पूजा समय में श्री राम जी की पूजा-पाठ नीचे बताए गए कुछ स्तोत्र व भजन के साथ किया जा सकता है | 


ओम आपदाम अपहरतारम दातारम सर्व सम्पदाम 

लोकाभि रामम श्री रामम भूयो भूयो नमाम्यहम || (१)


तात्पर्य :-

आपदाओंको मिटाने वाले, समस्त सम्पदाओंको देने वाले, तथा लोकों की रक्षा करनेवाले श्री रामजी को बार बार नमन करता हूँ |   


श्री राघवम , दशरथात्मज मप्रमेयम ,

सीतापतिम रघुकुलान्वय रत्न दीपम 

आजानुबाहुम अरविन्द दलायताक्षम 

रामम निशाचर विनाशकरं नमामि || (२) 


तात्पर्य :-

राघवम का अर्थ रघुवंश के संतान | हे रघु वंशज राम, दशरथ के पुत्र ! हे परमात्म (बन्धनों से विमुक्त) ! सीता के पतिदेव ! रघुकुल का स्वतः एक प्रकाशमान रत्न माना गया भगवन ! हे लम्बे बाह वाले तथा अरविन्द फूल के पंखुड़ियों जैसी आँख वाले सुन्दर प्रभू ! राक्षसों के विनाश करने वाले श्री राम , आपको मेरा प्रणाम |  


रामा रामा दशरथ रामा | 

तेहे राजा रामा तेहे सीता रामा || (३ )


तात्पर्य :-

हे रामा , दशरथ के रामा , आप ही राजा राम हैं और कोई दूजा राजा नहीं हो सकते ! आप ही की भजन करता हूँ हे प्रभु, सीताराम !


श्री राम रामेति रमे रामे मनोरमे 

सहस्र नाम तत्तुल्यम राम नाम वरानने || 


तात्पर्य :-

श्री राम , राम , राम , इस तरह तीन बार जप करने से, हे रमे ( पारवती जी का एक नाम रमा है ) ये जाप सहस्रनाम जपने के बराबर हो जाता है ! इस बात को शिव जी पार्वती को बता रहे थे जब पार्वती ने उनसे मानव मुक्ति पाने का  कोई सुलभ रास्ता जानने की इच्छा प्रकट की | 

भगवद गीता में श्री कृष्ण भगवान विष्णु सहस्रनाम के बारे में बातचीत करते वक्त बता रहे थे कि जो भी इसे एक बार पाठ करें तो उन्हें अवश्य मोक्ष मिल जाएगा | तब पार्वती ने सोचा कि सहस्रनाम पठन तो साधारण मानव के लिए मुश्किल का काम है | अतः सुलभ रास्ता बताने को शिव जी से अनुग्रह किया था | तब शिव जी ने यह सुलभ जाप का रास्ता उनको सूना रहे थे |  उन्होँने पार्वती जी से बोला कि राम का नाम सिर्फ़ तीन बार लेने से मानव मुक्ति पाकर स्वर्ग पधारेगा | इस तरह पार्वती माँ अपने दीन भक्तों के लिए मुक्ति का रास्ता निकालीं | 

Comments

Popular posts from this blog

लक्ष्मी पूजा स्तोत्र - Lakshmi Worship Hymns (Hindi Meanings)

पूजा विधि - घर में पूजा करने के सरल उपाय - Daily Worship at Home Tips